डीएम व एसपी ने महाव नाला व विभिन्न तटबंधों का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य के साथ महाव नाले का और विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने महाव नाले का 08.00 किमी से 08.700 किमी तक का निरीक्षण किया। उनके द्वारा महाव नाले की सिल्ट सफाई, कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अन्य बाढ़ निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नाले की बाढ़ से जंगल क्षेत्र के गांवों को सुरक्षित करने हेतु कंटुअरिंग करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन इंडो–नेपाल को सीमा के निकट निर्माणाधीन पुल के नीचे से मलबा को तत्काल हटाने का निर्देश दिया ताकि पानी के प्रवाह में कोई बाधा न उत्पन्न हो।
इसके उपरांत उन्होंने धानी ब्लॉक में बेलसड़ रिगौली तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया।तटबंध के संवेदनशील बिंदुओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम फरेंदा को निर्देशित किया। और कहा कि बाढ़ निरोधक समस्त कार्य बाढ़ से पूर्व विभाग पूर्ण कर ले। साथ ही तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ की स्थिति में प्रभावित गांवों में सहायता उपलब्ध कराने हेतु सभी तैयारियां भी समय से सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान नौतनवां एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, सहायक अभियंता आमोद कुमार, जेई राधे मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 hour ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

12 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

12 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago