230 ग्राम पंचायतो के जरिए ढाई लाख घरों में पहुंचाया गया पानी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के 830 ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन के जरिए घर-घर पेयजल पहुंचने के लिए कार्यदाई संस्था अब तक 230 ग्राम पंचायत में पानी की टंकी लगाकर घर-घर नल पहुंचा कर ढाई लाख घरों में पानी पहुंचा दिया हैं। विकास भवन सभागार में सीडीओ संजय कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, जल जीवन मिशन को शत प्रतिशत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। गोरखपुर जनपद के 3.50 लाख घरों में पानी पहुंचाने का पहले फेज में लक्ष्य निर्धारित किया गया है 230 ग्राम पंचायत के जरिए ढाई लाख घरों में पाइप लाइन के जरिए पानी शुद्ध पहुंचाने का कार्य किया जा चुका है, बचे हुए ग्राम सभा में कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बचे ग्राम पंचायत में भी बहुत ही जल्द शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ संजय कुमार मीना ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गांव में घर-घर पाइप लाइन के जरिए लगाए गए टोटी से जल्द से जल्द पानी देना होगा, जिससे प्रचंड गर्मी में हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच सके। बैठक में प्रमुख रूप से जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जल जीवन मिशन नोडल अधिकारी विपिन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

12 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

13 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago