हे भोलेनाथ कृपालु हरे,
शिव शम्भू हे औढरदानी।
दयालु हृदय हे करुणाकर,
महादेव की अकथ कहानी॥
निमिषमात्र, नवनिधि दाता हैं,
दयानिधि भोले हैं महा दानी।
शशि शेखर जय त्रिशूलधर,
जय प्रेमस्वरूप, गिराज्ञानी॥
महा अकिंचन जनमन रंजन
शिव परम पूज्य, हे उदार हरे।
गोतीत हरे, पार्वतीपति हर हर,
हे शंकर शम्भो, दातार हरे ॥
आशुतोष अवढ़र दानी प्रभु
माया मोह निद्रा से बचा लेना।
व्यसनों की विषम वेदना मुझसे
हे नाथों के नाथ छुड़ा देना ॥
जीवन अमृत की एक बूँद से
यह जीवन मुक्त बना देना।
परम ज्ञान के हे आकर शिव,
निज चरणों में मुझे बिठा लेना॥
दे दो अनपायनी भक्ति प्रभो,
संसार से पूर्ण विरक्ति प्रभो।
परम पिता परमात्मा हे, दे दो
अपने चरणों की अनुरक्ति प्रभो॥
आदित्य की दीन दशा पर
प्रभु बरसा दो शिव कृपा हरे,
पार्वती पति हर उमा कान्त,
हे पाहि पाहि दातार हरे॥
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…