जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज हुए ब्राह्मलीन

तीन दिन के उपवास के बाद ली समाधि

विश्ववंदनीय राष्ट्रसंत गुरुदेव के पावन चरणों में बारम्बार नमन एवं शत – शत प्रणाम-पंकज जैन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
परमपूजनीय गुरुवर भगवन श्री 108 आचार्य विद्यासागर गुरुदेव महामुनिराज की 18 फरवरी को चंद्रागिरी तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में सल्लेखना पूर्वक समाधी हो गयी हैं। गुरुदेव के देह त्यागने से देशभर में शोक की लहर हैं।
इस सन्दर्भ में पत्रकार पंकज जैन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्ववंदनीय राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर गुरुदेव ने शनिवार देर रात चंद्रगिरी तीर्थ पर समाधि ले ली हैं। गुरुदेव के देह त्याग ने से देशभर में शोक की लहर हैं। उन्होंने ने पिछले तीन दिनों से अन्न जल त्याग दिया था, और अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहकर मंत्रोउच्चारण करते हुए देह त्याग कर दिया। गुरुदेव के पावन चरणों में बारम्बार नमन एवं शत शत प्रमाण, आचार्य श्री 108 विद्यासागर गुरुदेवजी को श्रद्धांजलि। हमारी प्रार्थनाएं उनके अनगिनत भक्तों के साथ हैं। राष्ट्रहित में आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और विशेषकर अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आने वाली पीढ़ियां उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी।
जैन ने आगे कहा कि रविवार को गुरुदेव ब्रम्हलीन हो गए हैं। उन्होंने रात 2 बजकर 30 बजे समाधि ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली, उनका अंतिम संस्कार 18 फरवरी रविवार दोपहर किया जा रहा है। आचार्य विद्यासागर गुरुदेव के देह त्यागने से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले तीन दिन से उन्होंने अन्न जल त्याग दिया था। आचार्य अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने देह का त्याग किया। देश भर के जैन समाज और आचार्य के भक्तों ने उनके सम्मान में रविवार को एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। सूचना मिलते ही आचार्य के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago