कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पेंशनरों के लिये स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्य कोषाधिकारी ने अवगत कराया है कि पेंशन भुगतान को पारदर्शी अनुक्रियाशील तथा प्रभावी बनाने के लिए ई-मेल, व्यक्तिगत प्राप्त कराए गये/ डाक के माध्यम से प्राप्त समस्त पेंशन सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर पर अंकन पूर्व से ही किया जा रहा है, तथा समय-समय पर उसका निस्तारण भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि पेंशनरों हेतु कोष-एम0पी0आर0 पर उक्त सूचना 15.05.2023 से प्रत्येक कार्य दिवस में उपलब्ध कराये गये प्रारूप पर प्रतिदिन अंकित की जा रही है।
मुख्य कोषाधिकारी ने बताया है कि कोषागार कार्यालय में पेंशनर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिस पर आबाश कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है। पेंशनर हेल्प डेस्क में अपने किसी भी प्रकार के पेंशन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अथवा अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने बताया है कि कोषागार में पेंशन पुनरीक्षण/80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अतिरिक्त पेंशन/जीवनकालीन अवशेष/अन्य अवशेषों के भुगतानों में कोई विलम्ब नहीं किया जा रहा है तथा पेंशन पत्रावलियों का रख-रखाव तथा ऑनलाईन एवं ऑफलाईन जीवित प्रमाण पत्रों की प्रविष्टि भी समय से की जा रही है। उन्होंने आगे बताया है कि पेंशनरों हेतु ऑनलाईन का भी विकल्प दिया गया है, जिस पर पेंशनर वेबसाईट पिदहतेनच.पद पर अपनी समस्या/शिकायत ऑनलाईन दर्ज करा सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

4 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

5 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

6 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago