राँची (राष्ट्र की परम्परा) लगातार घाटे में चल रहा एचईसी अपनी खाली पड़ी जमीन पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल विकसित करने जा रहा है। इस परियोजना के लिए प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के बगल में लगभग 28 एकड़ भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर सोमवार को एचईसी प्रबंधन और एनबीसीसी के अधिकारियों के बीच एक बैठक भी हुई, जिसमें परियोजना की संभावनाओं और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।एचईसी प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, योजना के तहत एनबीसीसी को निर्माण कार्य के लिए भूमि क्षेत्र उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना में एचईसी खुद मॉल या कॉमर्शियल स्पेस का निर्माण कर सकती है अथवा एनबीसीसी के सहयोग से इसे डेवलप किया जाएगा। इससे एचईसी को नियमित आय का नया स्रोत मिलने की उम्मीद है।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…