Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहीद गिरिजा शंकर शाह की प्रथम शहादात दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद गिरिजा शंकर शाह की प्रथम शहादात दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रतिमा का अनावरण शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज द्वारा किया गया

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लार थाना क्षेत्र के सहियागढ़ निवासी हवलदार गिरिजा शंकर शाह जो 46 आर्म्ड रेजीमेंट में देश की सेवा कर रहे थे। आज ही के दिन 19 सितंबर 2022 को देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। जिनकी बुधवार को पुण्यतिथि मनाई गई तथा उनकी प्रतिमा का अनावरण शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज द्वारा किया गया।
आपको बताते चलें की 19 सितंबर 2022 को पुणे जिला औरंगाबाद में देश की सेवा करते हुए हवलदार गिरिजा शंकर शाह शहीद हो गए। जो 46 आर्म्ड रेजीमेंट में हवलदार थे। जिनकी पहली शहादत दिवस मनाई गई और उनकी प्रतिमूर्ति स्थापित कर इसका अनावरण किया गया । इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंच का संचालन रामाज्ञा मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय के साथ। हजारों लोगों की भीड़ उपस्थित रहीं। शहीद के पिता रघुनाथ प्रसाद व माता चम्पा देवी
अमर शहीद गिरिजा शंकर शाह के पुत्र अश्वनी कुमार शाह ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए, स्मारक स्थल तक आरसीसी रोड़ करने का आश्वासन दिया।
रजनीश पाण्डेय तथा ओंकार नाथ पाण्डेय ने अपने गीतों के माध्यम से अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महराज ने शहीद के नाम पर भागलपुर में एक गेट बने और भागलपुर से साहियागढ़ को जाने वाली सड़क का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाए। ऐसी उन्होंने मांग की और कहा सन्यासी और एक फौजी दोनों ही देश की सेवा में लगे रहते हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने सरकार से इस मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments