Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया मे दिल दहलाने वाली वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6...

देवरिया मे दिल दहलाने वाली वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या

रूद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर के लेडहा टोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।
सूत्रों से पता चला की रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर लेडहा टोला गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए विवाद में एक परिवार की छह लोगों की धारदार हथियार से वार कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है । तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments