Categories: बहराइच

भगवान कृष्ण की बाल लीला और कंस वध कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
पयागपुर के ऐतिहासिक राम लीला मैदान में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिवस कथा वाचक रविशंकर महराज द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीला से लेकर ,पूतना वध गोवर्धन पूजा और कंस वध तक की कथा का वर्णन किया गया।देर रात तक सैकड़ों श्रोता गण कथा का रसपान करते रहे।चतुर्थ दिवस की कृष्ण जन्म की कथा से आगे का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा में दो योग माया का वर्णन किया गया है।एक योग माया ने मथुरा में श्री कृष्ण के जन्म के समय अपना प्रभाव दिखाया और दूसरी योग माया ने गोकुल में नंद बाबा के घर बालक कृष्ण पहुंचते समय दिखाया । नंद बाबा के घर बालक जन्म की खुशी में नंदोत्सव मनाया गया।इसके बाद बाल लीला ,गोपियों के साथ रास लीला पूतना वध के बाद कालिया नाग के दहन के बाद कंस वध की मार्मिक कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। बाल लीला के दौरान ही कथा वाचक ने अभिभावकों को बच्चो के लालन पालन के लिए संस्कार की शिक्षा पर बल दिया। कथा को सुनने के लिए देर रात तक श्रोताओ की भारी भीड़ जमा रही।कथा के जजमान विनोद और मनोज अग्रवाल दंपत्ति है।भागवत कथा के प्रबंधन में पंकज माहेश्वरी,पुनीत अग्रवाल पीयूष अग्रवाल और प्रफुल्ल अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago