बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, के अंतर्गत सुनवाई के लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है, जिसमें न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा, उच्च न्यायालय नई दिल्ली में सुनवाई हेतू अधिसूचित किया गया है। ट्रिब्यूनल की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को 4.00 बजे से होगी। उक्त जानकारी अपर जिला अधिकारी कमलेश चंद ने दी है।
उन्होने बताया कि विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 की धारा 3 के अंतर्गत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं सहयोगी संगठनों, संबद्ध संस्थाओं व अग्रणी संगठनों रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), केंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कनफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एंपावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल को विधि विरुद्ध संगठन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि, यह अधिसूचना 5 वर्ष के लिए लागू रहेगी।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…