प्राथमिक स्कूलों के विलय पर हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों के विलय को लेकर एक बार फिर कानूनी जंग तेज हो गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में इस मुद्दे पर एकल पीठ द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ दो विशेष अपीलें दाखिल की गई हैं, जिनकी सुनवाई मंगलवार, 22 जुलाई को दो न्यायाधीशों की खंडपीठ के समक्ष होगी। खंडपीठ में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह शामिल हैं।

अपीलकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने बताया कि पहली विशेष अपील पाँच बच्चों की ओर से जबकि दूसरी अपील 17 बच्चों ने अपने अभिभावकों के माध्यम से दाखिल की है। अपीलों में 7 जुलाई को एकल पीठ द्वारा दिए गए उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें स्कूलों के विलय को उचित ठहराया गया था।

उल्लेखनीय है कि एकल पीठ के निर्णय के बाद स्कूल विलय के खिलाफ दाखिल एक जनहित याचिका को भी खंडपीठ ने 10 जुलाई को खारिज कर दिया था। अब इन नई विशेष अपीलों के माध्यम से अभिभावक और छात्र एक बार फिर न्यायालय से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बच्चों की शिक्षा और उनकी पहुँच को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

2 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago