मियां-बीवी नहीं रह सकेंगे एक ही कमरे में, सऊदी हुकूमत का नया फरमान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) हज यात्रा 2026 को लेकर सऊदी अरब सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर भारत समेत दुनिया भर से हज पर जाने वाले लाखों आजमीनों पर पड़ेगा। सऊदी सरकार की नई गाइडलाइन के तहत अब हज के दौरान मियां-बीवी यानी पति-पत्नी को एक ही कमरे में रहने की अनुमति नहीं होगी।

हर साल भारत से करीब 1.75 लाख से अधिक हज यात्री सऊदी अरब रवाना होते हैं। इन्हें मक्का और मदीना में ठहराने की जिम्मेदारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की होती है, जो स्थानीय होटल और बिल्डिंग किराये पर लेकर कमरों का आवंटन करती है। अभी तक की व्यवस्था के मुताबिक, एक ही राज्य के पुरुष और महिला हज यात्रियों को एक ही कमरे में समूह बनाकर ठहराया जाता था। पति-पत्नी भी एक ही कमरे में रुक सकते थे।

लेकिन अब सऊदी सरकार ने हज 2026 के लिए नई नीति लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पुरुष और महिला हज यात्री अब एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे, चाहे वे पति-पत्नी ही क्यों न हों। साथ ही पुरुष आजमीनों को महिलाओं के कमरों में प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने की पुष्टि

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 की तैयारियों को लेकर जारी प्रारंभिक गाइडलाइन में इस बदलाव की पुष्टि की है। समिति के अनुसार, अब पति-पत्नी के लिए भी अलग-अलग कमरे की व्यवस्था करनी होगी। यह नियम विशेष रूप से मक्का और मदीना में ठहरने के दौरान लागू रहेगा।

धार्मिक दृष्टिकोण से लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सऊदी सरकार की धार्मिक मामलों से जुड़ी उच्च समिति की सिफारिश पर लिया गया है। हज को एक पवित्र और संयमित यात्रा माना जाता है, और इस दौरान पुरुष और महिलाओं के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश पहले से ही मौजूद थे, जिन्हें अब और सख्त कर दिया गया है।

आजमीनों को करना होगा अतिरिक्त खर्च

इस नियम के चलते हज पर जाने वाले दंपतियों को अब अलग-अलग कमरे बुक कराने होंगे, जिससे यात्रा खर्च में भी इजाफा हो सकता है। अभी तक पति-पत्नी एक ही कमरे में रुककर लागत साझा कर लेते थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

9 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

10 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

10 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

10 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

10 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

10 hours ago