सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की सुनी गई समस्याएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बरहज तहसील के गांधी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियो ने अपनी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह,व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के समक्ष प्रस्तुत की। समाधान दिवस में शनिवार को पीड़ितों की गहमा गहमी रही। सम्पूर्ण समाधान में शनिवार को कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए,जिससे राजस्व से 27,पुलिस से 10, विकास से 03,पूर्ति विभाग से 04, मामले देखे गए, जहाँ राजस्व विभाग के 2 मामले तथा पूर्ति विभाग से 2 मामलों का त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर गौरा, तिवारीपुर, जयनगर के लोगो ने जिलाधिकारी को मछली मार्केट में सड़क पर मांस मछली बेचने वालों के दुकानों को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़,तहसीलदार बरहजअश्विनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव, ईओ चंद्र कृष्ण पाण्डेय, एस डी ओ रोहित पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

41 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

54 minutes ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

1 hour ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

2 hours ago