Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाधान शिविर में बिजली समस्याएं सुनी, किया निस्तारण

समाधान शिविर में बिजली समस्याएं सुनी, किया निस्तारण

गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम सभा हारीपुर मे विद्युत समाधान शिविर का आयोजन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम गोंडा के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रत्येक परिवार को संयोजन निर्गत किए जाने हेतु वृहद रूप से प्रत्येक परिवारों का सर्वे किया गया।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम राधेश्याम भास्कर ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक परिवार को संयोजन निर्गत किया जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है । जिसके क्रम में यह सर्वे अभियान चलाया जा रहा है । ग्राम सभा हरीपुर में विद्युत समाधान दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें विद्युत संबंधित समस्त शिकायतों का निस्तारण किया गया । बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। तीन उपभोक्ता विजली चोरी करते हुए पाए गए । कार्रवाई से विभाग को लगभग ₹75000 का राजस्व लाभ प्राप्त हुआ तथा विजली चोरी में लिप्त उपभोक्ताओं के विरुद्ध राजस्व निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है कैंप में जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान संदीप चौबे भी रहे।
टीम में विजेंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, जितेंद्र विश्वकर्मा, राम प्रसाद दिनेश यादव, जियौद्दीन खान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments