Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य व्यवस्था का हुआ खस्ताहाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त बनाने तथा आमजन को सुई-दवा से लेकर जांच व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। लेकिन बलिया जिले का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। यहां न समय से डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहते है। जिसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार की सुबह सोशलमीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जिसमें पीएचसी के अंदर स्थित जननी सुरक्षा वार्ड में एक महिला मरीज बेड के बगल में नीचे तड़पती नजर आ रही है। लेकिन मौके पर उसे देखने के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं है।परिवर्तन यूथ के विनय सिंह ने इस वीडियो को शासन सहित जिलाधिकारी व सीएमओ को भेजकर ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दिया, कि मंगलवार की सुबह करीब 9:45 बजे एक महिला मरीज तड़प रही है। यहाँ न कोई डॉक्टर है नाही कोई कर्मचारी है, इसकी हालत कभी भी सीरियस हो सकती है। यहाँ तक कि इसकी मृत्यु भी हो सकती है। इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस मामले को तुरन्त संज्ञान में लेते हुए इस मरीज का समुचित इलाज कराने की कृपा करें।
आपको बता दे कि पीएचसी मनियर की दुर्व्यवस्था के खिलाफ विगत दिनों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें सीएमओ की तरफ से अश्वासन मिला था कि बहुत जल्द ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। लेकिन दो माह बाद भी पीएचसी की दुर्व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका। आलम यह है कि पीएचसी पर ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं करता। विनय सिंह ने मांग किया कि जिलाधिकारी इस मामले को संज्ञान लेकर आकस्मिक जांच कर लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago