Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : शशांक मणि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के एसएसबी इंटर कॉलेज के निकट स्थित आरोग्यं हॉस्पिटल का गुरुवार को मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक नरेंद्र तिवारी ने वेद पाठ व स्वस्तयन वाचन के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान हॉस्पिटल के निदेशक अनिरुद्ध मिश्र, डॉ. ओमकार मिश्रा, डॉ. स्तुति मिश्रा सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सांसद त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। बिना स्वस्थ रहे विकसित भारत की संकल्पना अधूरी है। सेवा भावना के उद्देश्य को लेकर इस चिकित्सालय की स्थापना की गई है यह अपने उद्देश्यों में सफल हो यही मेरी शुभकामना है। उन्होंने कहा कि प्रयास के बिना अर्थ का संचार नहीं होता है अर्थ का मतलब मन के अर्थ से है। विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां आने वाले सभी मरीजों को परिवार का सदस्य मानकर इलाज हो यही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ नरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत के लिए आवश्यक है। इस दौरान डॉ. ओंकार मिश्रा व स्तुति मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन सनत पांडेय डब्बू ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सहजनवां राम प्रकाश शुक्ल, भाजपा नेता अभय नाथ तिवारी
राजेश मिश्र, डॉ. एमएम त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कांत मिश्र, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. संतोष आनन्द, पारस मिश्र, अरविंद तिवारी, दुर्गेश तिवारी, संजय मिश्र, धनेश पासवान, दुर्गेश पांडेय, मनोज मिश्र, अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

11 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago