एचडीएफसी बैंक के एटीएम का उद्घाटन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

लखनापार बाजार में स्थापित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का उद्घाटन बुधवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। कहा की इस सुदूर ग्रामीण इलाके में एचडीएफसी बैंक द्वारा एटीएम सेवा शुरू करने से आस पास के लोगों का काफी राहत मिलेगी। इसके पूर्व लोगों को त्वरित भुगतान के लिए यहां से करीब 7 किमी का सफर तय कर सिकंदरपुर जाना पड़ता था। या फिर उन्हें पुर या नगरा में ही इधर के लोगों को यह सेवा मिल पाती थी। एचडीएफसी बैंक ने एटीएम सेवा शुरू कर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर राहत देने का काम किया है। इसके लिए बैंक से जुड़े सभी कर्मचारी साधुवाद के पात्र हैं। इसके पुर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। कहा की यहां आने के बाद पता चला की इस क्षेत्र में सिर्फ बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की ही एक शाखा सक्रिय है। जल्द ही यहां अन्य बैंकों की शाखाएं खोलने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग से से जुड़ कर उसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर काजी रहमान (मंडल महाप्रबंधक), अजीत सिंह शाखा प्रबंधक, दीपक तिवारी, भोला सिंह, दिनेश सिंह, बिरन सिंह, मनीष सिंह, हरेराम सिंह, सुरेश सिंह, दिलीप सिंह, कुंवर देव चौरसिया, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। आभार अजय सिंह ने व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago