ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों का होगा चयन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के समस्त कृषकों को सूचित करते हुए उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्वरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजिड़्यू योजनान्तर्गत सुपर सीडर अनुदान संख्या-11 एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उधमी) अनुदान संख्या-11 एवं 83 में अनुदान हेतु ई-लाटरी के माध्यम से कृषक का चयन किया जाना है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के द्वारा 09 अगस्त को विकास भवन सभागार में दोपहर 01 बजे से ई-लाटरी सम्पन्न कराई जायेगी।ई-लाटरी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसमें जहाँ यंत्रीकरण योजनान्तर्गत लक्ष्य की सीमा तक ही बुकिंग हुयी है उन समस्त कृषकों की बुकिंग कन्फर्म की जा चुकी है इसलिए उनके लिए ई-लाटरी की आवश्यकता नहीं है। ई-लाटरी में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नं0 पर एसएमएस के माध्यम से चयन एवं विल अपलोड की अन्तिम तिथि की सूचना दी जायेगी। इसी प्रकार ई -लाटरी में प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नंo पर एसएमएस के द्वारा प्रतीक्षा सूची क्रमांक की सूचना दी जायेगी। ई- लाटरी व्यवस्था में लक्ष्य के अनुरूप चयनित किये जाने वाले लाभार्थियों की संख्या के अतिरिक्त लक्ष्य का 50 प्रतिशत तक क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी। लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में यन्त्र क्रय न करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। ई- लाटरी में चयनित न होने वाले समस्त कृषकों को जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। आवेदन के समय कृषक द्वारा जमा की गयी जमानत धनराशि को कृषक के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत बैंक खाते में वापस किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago