जिले के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को 07 से 21 अगस्त के मध्य खाद्यान्न का होगा वितरण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को सूचित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत नियमित योजनान्तर्गत 07 से 21 अगस्त के मध्य खाद्यान्न वितरण नियमानुसार किया जायेगा।
उक्त अवधि में प्रत्येक अंत्योदय कार्ड पर चावल के स्थान पर 02 किग्रा बाजरा ‘प्रथम आवक प्रथम पावक’ के सिद्धांतानुसार (विक्रेता के स्टाक में उपलब्धतानुसार) पर वितरण किया जायेगा। इस प्रकार अत्योदय योजनान्तर्गत प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं, 19 किग्रा चावल व 02 किग्रा बाजरा उपलब्ध तानुसार कुल 35 किया खाद्यान्न) का वितरण किया जायेगा। बाजरा का स्टाक समाप्त हो जाने पर पूर्व निर्धारित मात्रानुसार 14 किग्रा गेहूं 21 किग्रा चावल का वितरण किया जायेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 02 किग्रा गेहू व चावल 03 किग्रा प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा प्रति यूनिट) खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। जिन कार्डधारकों के अंगुठा ई.पास मशीन पर आधार प्रमाणी करण में असफल हो जायेंगे, उन्हें मोबाइल पर ओ0टी0पी0 आधारित प्राक्सी के माध्यम से 21 अगस्त को वितरण किया जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

1 second ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

4 minutes ago

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक चलाए जा रहे…

9 minutes ago

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और साइबर बुलिंग से बचने के बताए उपाय देवरिया (राष्ट्र…

13 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 41,961 रुपये

गौरीबाजार साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत देवरिया (राष्ट्र की…

17 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 5,355.72 रुपये

न्यायालय के आदेश पर सुरौली साइबर पुलिस टीम ने खाते में वापस कराई धनराशि देवरिया…

20 minutes ago