सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में एच0बी0वाई0सी प्रशिक्षण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में एच0बी0वाई0सी प्रशिक्षण के अंतिम बैच के पांचवे दिवस में आई आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी का प्रशिक्षण हुआ । प्रशिक्षण में एनएचएम ट्रेनर श्री विनय कुमार तिवारी द्वारा पूरक आहार के बारे में बताया गया। पूरक आहार खिलाने के सात संदेश, पूरक आहार के गुण एवं मात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉक्टर डीएन द्विवेदी द्वारा निमोनिया के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक डॉ आलोक भारती द्वारा शिशुओं में होने वाले डायरिया के कारण, उपचार, ओआरएस पाउडर का घोल बनाने एवं जिंक की गोली का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के अधीक्षक डॉ बी0वी0 सिंह द्वारा टीकाकरण के आवश्यक 4 संदेश एवं परिवार नियोजन के बारे में प्रकाश डाला गया। गोरखपुर मंडल के डिस्ट्रिक्ट हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री विजेंद्र चौबे द्वारा एचबीएनसी एवं एचबीवाईसी प्रशिक्षण के महत्व के बारे में चर्चा की गई और कार्यक्रम के अंत में डी0सी0पी0एम देवरिया , डॉ राजेश गुप्ता द्वारा एचबीएनसी में आशा बहनों एवं आंगनबाड़ियों के सहयोग, कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की गई जिससे बाल मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

1 hour ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

13 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

15 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

15 hours ago