भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

भाटपाररानी/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाटपाररानी पुलिस ने युवती को अर्द्ध बेहोशी की हालत में देख पीएचसी भाटपाररानी में प्राथमिक उपचार के बाद वन स्टाप सेंटर देवरिया भेजा है। इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। इसकी जानकारी रिश्तेदारों को दी गई है। मामला यह है
पुलिस के मुताबिक, भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब दो बजे बेंच पर बैठ कर 18 वर्षीया युवती अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी किसी ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और युवती के शरीर पर खून देख इसकी सूचना तत्काल भाटपार रानी पुलिस और जीआरपी भटनी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। अर्द्ध बेहोशी की हालत में होने के कारण वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी । होश में आने के बाद पुलिस ने युवती से पूछताछ की और इसी आधार पर करवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

rkpshomnath

Recent Posts

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

3 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago