धारदार हथियार से हमला

जिला अस्पताल पर चल रहा इलाज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

क्षेत्र के दियरा बहदुरा गायघाट फतेहपुर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर शनिवार कि रात एक दर्जन हमलावरों ने सो रहे एक ही परिवार पर हमला कर दिया। परिवार के सभी पांच सदस्यों को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पांचों का इलाज जिला अस्पताल बलिया के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। हमलावरों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुछ ताछ कर रही है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गोरखनाथ राजभर 80 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नंद जी राजभर, शारदा नंद राजभर 50 वर्ष पुत्र गोरखनाथ राजभर, संझरिया देवी 45 वर्ष पत्नी शारदानंद राजभर, साहुल राजभर 18 वर्ष पुत्र शारदानंद राजभर, छठु राजभर 17 वर्ष पुत्र शारदानंद राजभर अपने घर में सोए हुए थे कथित आरोप है कि उनके पाटीदारों द्वारा उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावर कुछ उनके पड़ोस के रहने वाले हैं एवं कुछ बहदुरा के रहने वाले हैं । उन लोगों ने रात में योजना बनाकर सभी लोगों पर हमला बोल दिया । परिजनों के मुताबिक उनके घर में लूटपाट भी की गई है । दोनों पक्षों में जमीन संबंधी विवाद चल रहा था | हमलावर बाहर नौकरी करते हैं। वह अभी हाल ही में गांव आए थे और योजना बनाकर 10:00 बजे रात में सोते समय परिवार पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार दो बाइक भी हमलावरों की छुट्टी हुई है। घटना के बाद हमलावरों के परिवार की महिलाओं द्वारा गिरे खून के धब्बे को मिटा कर सबूत को नष्ट करने का भी प्रयास किया गया है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर लाया गया था | हालत गम्भीर देख वहां से उन्हें जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। जिनका इलाज जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर बलिया में चल रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर मंतोष सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है कार्रवाई की जा रही है

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

19 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

19 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

19 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

20 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

20 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago