अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह को बुके देकर हरिद्वार राय एडवोकेट ने किया स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह का मऊ नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री हरिद्वार राय ने बुके भेंट कर स्वागत किया, साथ ही एमएलसी उमेश द्विवेदी दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित 50 लाख की लागत से बनने वाले अधिवक्ता कक्ष के संबंध में भी उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह से महामंत्री हरिद्वार राय ने बातचीत की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान महामंत्री हरिद्वार राय ने कई बिंदुओं पर अपर महाधिवक्ता का ध्यान आकृष्ट कराया। हरिद्वार राय ने अपर महाधिवक्ता को कचहरी आने के लिए आमंत्रण देते हुए शुभकामनाएं दी, साथ ही अधिवक्ताओं के हितों को और बेहतर किए जाने का प्रस्ताव रखा। मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर मधुबन तहसील के तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार आनंद गुप्ता, कल्याण सिंह, रंजीत राय एवं समाजसेवी रजनीश राय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

34 minutes ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

39 minutes ago

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…

43 minutes ago

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…

47 minutes ago

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

3 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

3 hours ago