इतिहास विभाग में हैप्पी को किया गया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग की एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा हैप्पी मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए कुल 7 मेडल-प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह हासिल कर के एक नया आयाम स्थापित किया है।
विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को हैप्पी मिश्रा को विभाग में डायरी और पेन देकर सम्मानित किया और छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “विभाग के लिए यह हर्ष का विषय है। हैप्पी मिश्रा की यह उपलब्धि न सिर्फ उसकी व्यक्तिगत है, बल्कि विभाग की भी है। येनिश्चित तौर पर हैप्पी मिश्रा की यह उपलब्धि विभाग एवं विश्वविद्यालय के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने भीतर के कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने को प्रेरित करेगा।”
ध्यातव्य है कि हैप्पी मिश्रा ने नेशनल इंटेरिग्रेश कैम्प पुरस्कार, साइकिल रैली पुरस्कार, युवा संसद वाद – विवाद, बुद्ध संग्रहालय अवार्ड सर्टिफिकेट, कविता पुरस्कार, क्रिकेट प्रतियोगिता पुरस्कार व जिला अधिकारी पुरस्कार 7 विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल, प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह हासिल किया है।
इस मौके पर विभाग की वरिष्ठ आचार्या प्रो.निधि चतुर्वेदी, डॉ.श्वेता, डॉ. सुनीता एवं डॉ.आशीष कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए हैप्पी मिश्रा को शुभकामनाएं दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

25 seconds ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

14 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

44 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

44 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

58 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago