Categories: Uncategorized

मातम में बदली खुशियां: घर में बहन की शादी की चल रही थी तैयारी, सड़क हादसे में भाई की मौत

घटना से परिवार में मचा कोहराम,घर पर लगी लोगो की भीड़

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
युवक का शव कस्बे के ही बापू इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे मिला। युवक घर से सोमवार की रात नाराज होकर निकला था। इधर मंगलवार को उसकी बहन की शादी होनी थी, इसको लेकर पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था।
मृतक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी सत्यप्रकाश चौहान (18) पुत्र राम अवतार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सत्यप्रकाश की बहन की शादी होनी थी, बरात की तैयारियों को लेकर पूरा परिवार जुटा था। इस बीच किसी बात को लेकर युवक नाराज होकर घर से निकल गया। परिवार के सदस्यों ने समझा कि नाराज युवक का गुस्सा शांत होने पर वह थोड़ी देर बाद घर लौट आएगा।
इस बीच मंगलवार की भोर में बापू इंटर कॉलेज के पास टहलने निकले कुछ लोगों ने सत्यप्रकाश को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा। इसकी पुलिस को सूचना दी। आनन फानन पहुंचे परिजनों ने उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों और छह बहनों में सबसे छोटा था, वह इस साल इंटरमीडिएट पास किया था।
सत्यप्रकाश देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर के बल सड़क किनारे आ गिरा। घटना के बाद सड़क किनारे काफी देर तक पड़ा रहे, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की नजर उस पर नहीं पड़ी। गंभीर चोट लगने के चलते वह बेहोश हो गया था, जिससे वह मदद के लिए किसी से गुहार तक नहीं लगा सका। कई घंटे तक उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। अगर उसे समय से उपचार मिला होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी

इस वावत पूछे जाने पर कोपागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि एक युवक का अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की सूचना है, लेकिन इसको लेकर अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

2 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

2 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

6 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

7 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

8 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

17 hours ago