महात्मा गांधी होते तो खिरिया बाग में सत्याग्रह कर रहे होते

आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) खिरिया बाग किसान-मजदूर संघर्ष के 110 वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर ‘गांधी के सपनों का गांव बनाम विकास’ विषय पर सम्मेलन का आयोजन हुआ। महात्मा गांधी के रास्ते पर गांवों की ग्रामसभाओं ने तय किया है कि हम जमीन नहीं देंगे और गांधी के गांवों ने तय कर लिया है तो कोई हमारी जमीन नहीं छीन सकता। इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन पर कविताएं और विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि दुनिया को सत्य-अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की बात कही थी ।आज गांधी के देश में गांवों को उजाड़ने का सरकार फरमान जारी कर रही है। पूजीपतियों के मुनाफे का सरकारी विकास का मॉडल हिंसक मॉडल है। जो गांधी के सपनों के गांव की हत्या करना चाहता है। एयरपोर्ट के नाम पर खेत-खलिहान को खत्म करना हिंसा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन में 22 से अधिक किसानों की जान जमीन जाने के सदमें से जा चुकी है. खिरिया बाग की माताएं-बहनें 110 दिनों से गांधी के सपनों के गांव को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं. गांधी जिस किसान-मजदूर के लिए गुलाम भारत में लड़े थे। उसी किसान-मजदूर को आज़ाद भारत में भी लड़ना पड़ रहा।आज महात्मा गांधी होते तो खिरिया बाग में सत्याग्रह कर रहे होते। जो लड़ाई चंपारण, खेड़ा, वर्धा के किसानों की गांधी जी ने लड़ी थी उसी लड़ाई को किसान आंदोलन ने 13 महीने दिल्ली बार्डर पर और खिरिया बाग में 110 दिन से किसान-मजदूर लड़ रहे हैं। गांधी के करो या मरो के रास्ते पर पूरे मुल्क का शोषित लड़ रहा है। गांधी जी के दिखाए सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते पर चलकर खिरिया बाग का गरीब किसान-मजदूर न सिर्फ अपनी जमीन बचाएगा बल्कि यह तय करेगा कि गांधी के देश में धरती माता का सौदा नहीं करने देगा। फिरंगियों को जब हमने अपनी जमीन से मार भगा दिया तो इन देशी-विदेशी मुनाफाखोर पूंजीपतियों की क्या औकात।
पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने वाराणसी के ऐतिहासिक गांव भट्टी से गांधीवादी बाबा रणजीत सिंह, मोटिकोट गांव गंगापुर से समाजवादी नेता राजनारायण सिंह की जन्मस्थली और सर्वसेवा संघ में स्थित जय प्रकाश की कुटिया से मिट्टी लेकर खिरिया बाग पहुंचे। धरने को सुगंधा, मुस्कान यादव, रितिका यादव, नरोत्तम यादव, अंशदीप यादव, योगेंद्र यादव, राधेश्याम राव, नन्दलाल यादव, महेन्द्र यादव, नीलम, मुराली, रामनयन यादव, राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, इमरान मंसूरी, पूर्वांचल किसान यूनियन के नेता प्रेमचंद्र, निशांत, प्रवेश निषाद ने संबोधित किया। अध्यक्षता तारा देवी और संचालन राहुल यादव ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

7 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

10 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

10 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

10 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

14 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

16 hours ago