Tuesday, January 13, 2026
Homeअन्य प्रदेशगुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, थोड़ी देर में सुनारिया...

गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, थोड़ी देर में सुनारिया जेल से होगा रिहा

रोहतक/सिरसा (राष्ट्र की परम्परा)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मंजूर कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, वह थोड़ी देर में जेल से बाहर आएगा। पैरोल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में ही रहेगा।

15वीं बार जेल से बाहर आएगा राम रहीम

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पिछली बार 15 सितंबर को उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। इस बार की पैरोल के साथ ही राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पैरोल के दौरान उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और वह सिरसा डेरा परिसर से बाहर नहीं जा सकेगा।

किन मामलों में सजा काट रहा है गुरमीत राम रहीम

गुरमीत राम रहीम को CBI कोर्ट ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई थी, यानी कुल 20 साल की कैद। इसके अलावा,

• पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड

• डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्या मामला

इन मामलों में भी उसे दोषी ठहराया जा चुका है। फिलहाल वह सभी मामलों में सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें – ओडिशा के ढेंकनाल में अवैध पत्थर खदान में धमाका, कई मजदूरों की मौत की आशंका; राहत कार्य जारी

पैरोल पर उठे सवाल, सरकार का जवाब

राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल को लेकर विवाद भी लगातार सामने आता रहा है। पत्रकार छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने पैरोल का विरोध करते हुए कहा था कि राम रहीम कोई सामान्य कैदी नहीं बल्कि हार्ड क्रिमिनल है।
हालांकि, हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि राम रहीम जेल में अच्छे आचरण वाला कैदी है और जेल नियमों के तहत एक कैदी को साल में 90 दिन तक की पैरोल दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, 470 लोगों व 233 वाहनों की हुई जांच

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments