पीएम मोदी को ई-मेल से मारने की धमकी देने वाले युवक को गुजरात एटीएस ने बदायूं से किया गिरफ्तार

बदायूं (ए)।उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई-मेल कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस ने शनिवार की रात को शहर में दबिश देकर आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि युवक का नाम अमन सक्सेना है और उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी है। वहीं इस मामले में गुजरात के एक युवक और युवती के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल गुजरात एटीएस इन सभी को तलाश कर रही है। वहीं देर रात तक पूछताछ के बाद एटीएस टीम अमन सक्सेना को अपने साथ ले गई है।

पीएम को ई-मेल पर दी थी धमकी

ज्ञात हो कि शनिवार रात 10 बजे के आसपास गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएन बघेला टीम के साथ पहले सिविल लाइंस थाने पहुंचे। फिर इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने अमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पीएम कार्यालय की आइडी पर ई-मेल कर पीएम मोदी को धमकी दी गई थी। वहीं इस मामले में गुजरात के युवक, युवती का नाम सामने आने के बाद वहां की एटीएस टीम भी सक्रिय हो गई थी। जिसके बाद टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं सर्विलांस के जरिए अमन की लोकेशन ट्रेस होते ही एटीएस की टीम बदायूं पहुंच गई।

चोरी समेत कई मामले में मिली युवक की संलिप्तता

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले अमन सक्सेना बरेली के राजर्षि कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन इसके बाद उसने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। आरोपी ने किस मकसद से पीएम को धमकी भरा मेल भेजा इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं अन्य दोनों आरोपितों के बारे में गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर ने कोई सूचना नहीं दी है। इंस्पेक्टर वीएन बघेला ने बताया कि आरोपी युवक से मामले की पूछताछ की जा रही है। वहीं सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि एटीएस टीम ने जिस युवक को पकड़ा है। वह पहले भी लैपटाप चोरी आदि के मामले में संलिप्त पाया जा चुका है।

युवक की गतिविधियां थीं संदिग्ध

वहीं अमन के मोहल्ले वालों ने बताया कि उसकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध रही हैं। कई सालों से उसे देखा भी नहीं गया। लोगों ने बताया कि वह कब आता है और कब जाता है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा अमन के परिवार वाले समाचार पत्र के जरिए उसे बेदखल करने की जानकारी को भी प्रकाशित करवा चुके हैं। बताया गया है कि अमन सक्सेना कुछ दिन पहले ही घर आया था। वहीं लोकेशन ट्रेस होते ही युवक को एटीएस टीम ने पकड़ लिया। टीम को अमन के पास से कुछ मोबाइल भी मिले हैं। जिसे टीम अपने साथ ले गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

4 minutes ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

1 hour ago

डॉ. लोहिया जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…

1 hour ago

नव वर्ष शोभायात्रा का किया गया भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर…

1 hour ago

संस्कार भारती की जिला इकाई गठि, डॉ. सोनी सिंह बनीं जिलाध्यक्ष

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत के निर्देशानुसार जनपद इकाई का…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 130 मामलों की सुनवाई, 12 का मौके पर निस्तारण

एक दिन की डीएम बनी छात्रा अनन्या दूबे, अफसरों को दिए निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago