मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत छात्रों को वितरित किया गया निःशुल्क टेबलेट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत रविवार को गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में योजनांतर्गत मंडल स्तर पर संचालित विभिन्न कक्षाओं के 26 छात्रों को निशुल्क टेबलेट राज्यमंत्री ग्राम विकास विजयलक्ष्मी गौतम, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में वितरित किया गया।
टेबलेट वितरण कार्यक्रम में छात्रों को टेबलेट वितरित करने के उपरांत माननीय राज्य मंत्री द्वारा छात्रों से वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीबों शोषित और वंचितों के लिए कार्य कर रही है। उसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मंडल स्तर पर संचालन के बाद अब प्रत्येक जनपद पर मेधावी एवं उत्साहित छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने छात्रों से कहा की प्रदेश सरकार द्वारा आपको उपलब्ध कराए जा रहे उपकरण का उचित प्रयोग करते हुए भविष्य में जल्द ही अधिकारी रूप में में आपसे मुलाकात हो, इसकी आकांक्षा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को संयम रखते हुए परीक्षा की तैयारी करने हेतु मार्गदर्शन किया गया। उनके द्वारा छात्रों से वार्ता के क्रम में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आपको दी जा रही टेबलेट का उचित इस्तेमाल करें, ऑनलाइन जगत में सब कुछ उपलब्ध है लेकिन आप किस चीज का प्रयोग करते हैं, यह आप पर निर्भर है।
लाभान्वित छात्रों में कृष्ण मुरारी चौरसिया, अंकित कुमार कुशवाहा, अभिमन्यु विश्वकर्मा, सिद्धांत प्रजापति, किशन वर्मा, कुमारी प्रभा सिंह, साहिल सिंह, यश कुमार, शशांक पाठक, आदर्श कुमार शर्मा, हिमांशु सिंह, रितेश सिंह, आयुष दुबे प्रांजली मिश्रा, श्रद्धा श्रीवास्तव, रागिनी कुमारी, सीमा कुशवाहा, विनीता तिवारी, अभिषेक दिक्षित, निधि मिश्रा, शिखा गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, देवानंद राय, सौरभ राय, विशाल द्विवेदी, अवनीश कुमार तिवारी सम्मिलित हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला सूचना अधिकारी एवं संजय मिश्र आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

4 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

16 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

19 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

20 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago