संपूर्ण समाधान दिवस में 130 मामलों की सुनवाई, 12 का मौके पर निस्तारण

एक दिन की डीएम बनी छात्रा अनन्या दूबे, अफसरों को दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में निचलौल तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 130 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य एवं सहायक निदेशक रेशम अनुपस्थित पाए गए।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अनन्या दूबे को मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक दिन के लिए डीएम बनाया गया। अनन्या ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और कुछ मामलों में निर्देश भी दिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों को समझने का मौका मिला।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, बीडीओ शमा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

11 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

19 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

28 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

4 hours ago