Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीआरपी ने किया अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

जीआरपी ने किया अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे स्टेशन देवरिया पर शान्ति व्यवस्था/ जुर्म की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं.2/3. के पूर्वी छोर पर साइन बोर्ड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 शीशी बंटी-बबली अवैध शराब बरामद कर मु0अ0सं0 31/2023 धारा 60 एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार हुए व्यक्ति का नाम अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय महेंद्र शाह, निवासी चादोपट्टी वार्ड नंबर 4, पितौंजिया थाना मुफ्फसिल, जिला समस्तीपुर बिहार, उम्र लगभग 27 वर्ष अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए उपरोक्त अभियुक्त जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत मुचलका भरवाकर अभियुक्त को जमानतदारों के साथ वापस थाना हाजा भेज दिया गया। इस कार्यवाही में वी.एन.आई. मो. यूनुस थाना जीआरपी देवरिया,मुख्य आरक्षी अमित कुमार तिवारी थाना जीआरपी देवरिया सामिल रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments