Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअष्टमी की रात्रि में माँ की होती हैं भव्य पूजा अर्चना

अष्टमी की रात्रि में माँ की होती हैं भव्य पूजा अर्चना

बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा
अष्टमी की रात्रि चंडी माता के मंदिर पर विशेष पूजन का आयोजन होता है। अष्टमी तिथि पर माता के दरबार में रात्रि पूजन के लिए भारी संख्या में भक्तगण एकत्र होते हैं, माता के विशेष पूजन के कार्यक्रम में दुर्गा सप्तशती में वर्णित दुर्गा के 108 नाम के अनुसार माता चंडीजी को नूतन वस्त्र के साथ 108 पुष्पों की माला 108 दीपक 108 नारियल 108 पान के पत्ते का बीड़ा इतने ही संख्या में फल फूल आदि से माता का विशेष पूजन किया जाता है, एवं सवा मन हवन सामग्री से हवन किया जाता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडी माता मंदिर पर दूर-दूर से भक्त गण आते हैं। पूजन का कार्यक्रम आचार्य ओंकार नाथ तिवारी के द्वारा संपन्न कराया जाता है यह कार्यक्रम पूरी रात पूजन और हवन के साथ चलता रहता है, भोर के ठीक4बजे माता चंडीजी की भव्य आरती ढोल नगाड़ा घंट घड़ियाल के साथ भक्तगणों द्वारा धूमधाम से किया जाता है। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होता है कार्यक्रम में माता रानी मंदिर में भक्तगण उपस्थित रहते हैं। उक्त बातें पंडित विनय मिश्रा ने बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments