Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील रोड बरहज स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल पर जनअधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि शनिवार को बरहज तहसील रोड स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जनअधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा को माला पहनाकर व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत से गदगद शिवकन्या कुशवाहा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए, कहा कि आज संविधान व लोकतंत्र खतरे में हैं, इसलिए जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में संविधान व लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भाईचारा बनाओ यात्रा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही हैं। इस यात्रा के द्वारा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ संवाद कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताकर उन्हें जगाने का कार्य कर रही हैं। शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि यदि हमें अपने अधिकारों को पाना हैं और संविधान को बचाना हैं तो वंचित समाज मे भाईचारा कायम करना होगा और संगठित होने होगा।यदि हम सभी लोग आपस मे भाईचारा बनाएंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे।
इस दौरान कॉमरेड विनोद कुमार सिंह, कॉमरेड अरविंद कुशवाहा, कॉमरेड रामध्यान, सपा नेता विजय रावत, विकास यादव, रामविलास प्रजापति, कामरेड राजेन्द्र पाल,कामरेड हरिचरण कुशवाहा, अजित कुशवाहा, शम्भू कुशवाहा, बलराम कुशवाहा सहित सैकड़ों सपा व कम्युनिस्ट पार्टी तथा जन समुदाय मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments