भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शानदार शुरुआत

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)भारत जोड़ो यात्रा के अभूतपूर्व सफलता के बाद कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत, भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष, दयानंद मोतीराम चोरघे द्वारा पड़ेघा क्षेत्र से शानदार शुरआत की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं का भारी समर्थन देखने को मिला।
आपको बता दूं कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो अभियान के समाप्ति के बाद, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत कीया गया है। उसी कड़ी में ठाणे जिला कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद मोतीराम चोरघे के नेतृत्व में पड़ेगा गांव के प्रवेश द्वार से बाजारपेठ होते हुए कई इलाकों में हाथ जोड़ो हाथ अभियान की शानदार शुरुआत की गयी, और लगभग 5000 से अधिक लोगों को पत्रिका देकर कांग्रेस के विजन को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया गया। यह अभियान 2 माह तक चलता रहेगा। दयानंद मोतीराम चोरघे ने कहा कि इस यात्रा का मकसद है, देश में बढ़ती हुई राष्ट्रवाद, प्रांत वाद, भाषावाद, आतंकवाद,जातिवाद, तथा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, धर्म के नाम से होने वाली, तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करके देशवासियों को एक सुंदर सशक्त तथा सद्भावना के साथ नए भारत का निर्माण करना है। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के भिवंडी ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पाटिल ने कहा कि इस अभियान को सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्ण व सफल बनाना है। और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद सुरेश काशीनाथ टावरे, सेक्रेटरी बिरन चोरग, प्रकाश भागीरथ, शाहपुर तालुका कांग्रेस अध्यक्ष महेश धानगे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शेलके, निरीक्षक जितेश विशे, जिला सेक्रेटरी पंकज गायकवाड, जिला सचिव दुर्गेश नाईक, विनोद भांगरे, बाला हुकमाली, नीतीश चंदे, गणेश पाटिल, संतोष ठाकरे, के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago