भाजपा के सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा का नामांकन से पूर्व सलेमपुर में भव्य रोड शो

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोहनाग मोड़ स्थित कार्यालय से नगर का किया भ्रमण गाजे-बाजे एवं जेसीबी से फूलों की बारिश करके स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा के स्वागत के लिए रोड पर जगह-जगह मंच लगाए गए है जिससे जगह – जगह पर स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बेलपार,कस्बा सलेमपुर एवं जयराम कौड़िया में कार्यकर्ताओ द्वारा माला एवं नारो के साथ स्वागत किया गया।लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू के नेतृत्व में धनौती ढाले के पास भव्य स्वागत किया गया।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में देश, प्रदेश में चौमुखी विकास से नए कीर्तिमान को स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 400 पार नारे को सरकार करेगी।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि 2024 में भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी।भाजपा की सरकार में चारो तरफ विकास हुआ है।सलेमपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचन्द्र तिवारी,बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका,राजेश सिंह दयाल,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,राजेश सिंह उर्फ मन्टू,बलबीर सिंह दादा,संजय तिवारी,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,अमरेश सिंह बबलू, शेषनाथ भाई, दीपक श्रीवास्तव,अरुण सिंह,मिथिलेश बाबा,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,अनिल ठाकुर,मुरली मिश्र,जितेन्द्र सिंह,लल्लन सिंह,रामजी सिंह,दीपक पाल विशाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

4 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

7 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago