चांदिवली में भव्य उत्तरभारतीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन संपन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
साकीनाका के पेनिनसुला ग्रैंड होटल में गत दिनों भव्य उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।मकरसंक्रांति के पर्व पर दिग्गज उत्तर भारतीयों का सम्मान लाल गमछा ओढ़ाकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मो आरिफ नसीम खान ने किया। कार्यक्रम को उत्तर भारतीय लोक मधुर गीतों ने मन मोहक बना दिया । कार्यक्रम में उपस्थित हजारो उत्तर भारतीय समाज के लोगो को एक एक करके गमछा पहनाकर नसीम खान ने उनका सम्मान किया । इस अवसर पर उत्तर भारत का सबसे प्रिय व्यंजन लिट्टी चोखा और सरसों का साग रोटी ,जलेबी का भी जोरदार चटकारा लोगो ने आनंदपूर्वक लिया । उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन के इस कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व मंत्री रमेश दुबे, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, बाबा दुबे, नवभारत के शहर संपादक बृजमोहन पांडेय, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, अवनीश तीर्थराज सिंह, अजीत सिंह रमेश मिश्रा, अशोक दुबे, अनिल गलगली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील दामोदर दूबे, निवास तिवारी (विद्रोही महाराज) विनोद सिंह चंद्रभान चौबे, अनिल चौरसिया तथा नसीम खान के कई कट्टर समर्थकों ने सहयोग दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago