Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedशिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

मंगराइच में होगा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के मंगराइच में हो रहे सात दिवसीय भागवत कथा व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए आज भव्य कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार , हाथी घोड़ा व गाजे बाजे के साथ निकाली गई।यज्ञ 5 मई से 12 मई तक चलेगा।
यात्रा में पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं व पुरुष कतारबद्ध होकर मंगराइच से होते हुए सिसई चौराहे ,भटनी बाजार होते हुए जलपा माता मंदिर पर छोटी गंडक नदी के तट पर आचार्य अजय शुक्ल के वैदिक मंत्रों के बीच जल भरकर पुनः उसी रास्ते से यज्ञ स्थल मंगराइच पहुंची। यज्ञ में रोज शाम को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक पंडित सुशील कुमार मिश्र व कथा व्यास देवानंद दुबे संगीतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे ।यात्रा में मुख्य यजमान रविन्द्र तिवारी, पंडित सुशील कुमार मिश्र, प्रीति मिश्र, देवानंद दुबे,मयंक तिवारी, शेषमणि तिवारी, हरिकृष्ण तिवारी,देवानंद तिवारी, रामसूचित तिवारी, रमेश तिवारी,जनार्दन, मार्कण्डेय, आदित्य, विनायक आदि सैकड़ों नर नारी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments