धूम-धाम से निकाला भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड नौतनवां अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्ही में मां दुर्गा मन्दिर से श्री विष्णु महायज्ञ के सप्त दिवसीय यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में 108 महिलाएं व कन्याएं अपने माथे पर कलश लेकर आगे- आगे चल रही थीं। पीछे-पीछे ढोल -नगाड़े बज रहे थे। स्थानीय लोगों में काफी उत्साह था। युवक ढोल नगाड़ों पर थिरक रहे थे और जयकारा भी लगा रहे थे। समूचा नगर भक्ति में हो गया था।
कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से नरकटहां,चड़लहां चौतरवां बरवाकला होते हुए चंडी स्थान होते हुए डंडा नदी से जल भरकर पैसियां बाबू के रास्ते मंदिर पर पहुंचा। भारी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ के आयोजक अभिमन्यु प्रताप सिंह व नाथू गिरी रहे। इस दौरान मोनू, अखिलेश सिंह, तीरथ राजभर, गोपाल, सुरेश प्रजापति, तेजू साहनी, बेचू, सतीश सिंह, अजय भारती, संत ,ब्रह्मानंद, रामचंद्र ,मोछु, विंध्याचल, मंगरू, धर्मेंद्र, तेजई सहित तमाम पुरुष, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

3 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

3 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

3 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago