मगहर महोत्सव-2023 का भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मगहर महोत्सव-20023 का भव्य उद्घाटन जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंगलवार को फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिले के विधायकगण अंकुर राज तिवारी, अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान और मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व डीएम प्रेम रंजन सिंह ने महोत्सव उद्घाटन के पूर्व संत कबीरदास की समाधि और मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने तीन दिवसीय मगहर महोत्सव का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा संत कबीर के विचारों को पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार करने का महोत्सव एक अच्छा माध्यम है। उन्होनें कबीर चौरा परिपरिसर में गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए प्रयास कर और बजट आवंटित कराने की बात कही।
समारोह को विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व गणेश चौहान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण के साथ बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित रहे।
मगहर महोत्सव 2023 में सभी विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर सभी शासकीय योजनाओं‌ के बारे में जानकारी दी जा रही है। महोत्सव में विभागीय जोन, कमर्शियल जोन, फ़ूड जोन, बच्चों के लिए झूले आदि दर्शनार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

7 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

7 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

7 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

8 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

8 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

8 hours ago