हेल्थ एटीएम स्थापित हआ।

घनश्याम तिवारी द्वारा बलिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ बलिया जनपद में भी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में हेल्थ एटीएम स्थापना का कार्य किया जा रहा है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जयंत कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में एक हेल्थ एटीएम स्थापित कर दिया है, इसके अतिरिक्त बैरिया ब्लाक स्थित रानी गंज बाजार में भी एक निजी संस्थान द्वारा हेल्थ एटीएम स्थापना का कार्य प्रक्रियाधीन है।
जनपद के हेल्थ एटीएम नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एटीएम सामान्य ऑटोमेटेड ट्रांजैक्शन मशीन के जैसा ही दिखता है एवं इसका आकार और ऊंचाई भी सामान्य एटीएम जैसी ही होती है। इस हेल्थ एटीएम के द्वारा मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर 40 से अधिक प्रकार के जांचो को किया जा सकेंगा, जिसमें ब्लड प्रेशर, बोन मास, BMI, बॉडी हाइड्रेशन, मेटाबॉलिक रेट, बॉडी फैट परसेंटेज, टेंम्परेचर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, सामान्य खून की जांच जैसे कि लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, पेशाब की जांच, गर्भावस्था की जांच आदि के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड,HIV आदि की जांच भी की जा सकेगी । इस मशीन के द्वारा ईसीजी, स्किन एवं कान की भी जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही मशीन द्वारा प्रिंटेड रिपोर्ट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए auto-generated कंसल्टेशन भी प्रदान किया जाता है। डॉ मिश्रा ने बताया कि पैथोलॉजी लैब में संचालित सामान्य मशीन में व्यक्ति की नसों से लगभग 5ml के आसपास खून लेना होता है और जांच के नतीजे आने में कम से कम 2 से 3 घंटों का समय लगता है, अधिकतर मामलों में तो जांच रिपोर्ट अगले दिन ही दी जाती है। जबकि हेल्थ एटीएम में उपरोक्त सभी जाचो को करने के लिए मात्र तीन से चार बूंद रक्त की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार ग्लूकोमीटर द्वारा जांच हेतु उंगली को प्रिक करके कैपिलरी ब्लड लिया जाता है, उसी प्रकार हेल्थ एटीएम से जांच हेतु भी कैपिलरी ब्लड लिया जाता है ।
हेल्थ एटीएम में जाचो के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध होती है । हेल्थ एटीएम एक ऐसी यूनिट है जिसमें सामान्य शारीरिक जांच, खून, पेशाब आदि की जांच के साथ-साथ टेलीकंसल्टेशन भी दिया जा सकता है। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर स्थापित हेल्थ एटीएम “योलो” कंपनी का है जो पूरी तरह स्वदेशी है तथा भारतीय तकनीक द्वारा निर्मित है। हेल्थ एटीएम के क्रियान्वयन से सुदूर ग्रामीण अंचलों में चिकित्सक तथा प्रयोगशाला की कमी को दूर किया जा सकेगा।
इंस्टॉलेशन के साथ ही योलो कंम्पनी से आए इंजीनियर श्री नरेंद्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर कार्यरत उमेश चंद्र तिवारी प्रयोगशाला प्राविद्धिग्य, नंदलाल नेत्र परीक्षण अधिकारी, अशोक यादव फार्मासिस्ट, पुष्कर राय स्टाफ नर्स आदि को हेल्थ एटीएम के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यशाला 2 दिनों तक चलेगी। हेल्थ एटीएम स्थापना के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ० व्यास कुमार, डॉ० दिग्विजय कुमार, डॉ० संदीप गुप्ता, डॉ० अभिषेक राय, डॉ० मुख्तार यादव, आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध खनन पर सख्ती: घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 डंफर व ट्रैक्टर-ट्रॉली स

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा…

1 minute ago

अभियोजन समीक्षा बैठक में सख्ती के निर्देश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं…

6 minutes ago

स्कूल और बैंक के पास डांसरों का डेरा, बहराइच में बढ़ी चिंता; स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रुपईडीहा हाईवे 927 पर स्थित…

15 minutes ago

निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का बिगुल, सरकार को दी आर-पार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में बढ़ते निजीकरण और निगम…

42 minutes ago

कड़ी मेहनत का मिला फल, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा के घोषित परीक्षा…

6 hours ago

850 सीटों की लोकसभा: प्रतिनिधित्व बढ़ेगा या संतुलन बिगड़ेगा?

महिला आरक्षण से आगे बढ़ी बहस: परिसीमन के साथ जुड़ते ही ‘सत्ता संतुलन’ का राष्ट्रीय…

9 hours ago