लक्ष्मी पूजा पर हुआ भव्य देवी जागरण

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। बड़गांव स्थित ददुआ बाजार सुनार गली में जय मां लक्ष्मी पूजा युवा मंच द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गयाl जिसमें सर्वप्रथम मां लक्ष्मी जी का पूजन पाठ हुआ, उसके बाद आरती हुई। पंडित बांके बिहारी और राज नाथ पंडित जी द्वारा पूजन का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद जागरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। भजनों की शुरुआत में गायक शिवा पंडित ने गाया “रिद्धि सिद्धि लेकर गणपति जी मेरे घर में पधारो… ” उसके बाद भजन गायक गगनदीप सिंह ने भी भजनों से हाजिरी लगाई। उन्होंने गाया “लगदी बहुत ही प्यारी मेरी मईया जी की पालकी…”, दुनिया मे पावन अयोध्या धाम है.. ओम नमः शिवाय..ये कहता आज रावण है मुझे घर घर मे पाओगे… की प्रस्तुति दी। उसके बाद भजन गायिका बंकू सिस्टर की जोड़ी ने भजनों की लड़ी लगा दी। बंकू सिस्टर की जोड़ी ने “बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेर वाली मैया…”, “बम बम बोल रहा है काश…”, “करुणा बरसाओ…. आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते रहे। कार्यक्रम में अमन तूफानी और नटराज ग्रुप द्वारा हनुमानजी, राम दरबार और राधा कृष्ण की झांकी दिखाई गयी। कार्यक्रम में साज सज्जा विनय म्यूजिशियंस ग्रुप द्वारा रहा। जागरण में आये हुए भक्तों ने माता ज़ी का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अमन बर्मा ,अजय कसौधन, राधे श्याम गुप्ता, प्रखर तिवारी,गौरव गुप्ता, गुड्डू तिवारी, कृष्ण कुमार पटवा, सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश सोनी, उमाकांत शर्मा, मिश्रीलाल गुप्ता, शिवम् कसौधन, संतोष मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago