गोपाष्टमी पर्व पर श्री पिंजरा पोल गौशाला में भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने किया गोपूजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

कसया रोड स्थित 112 वर्ष पुरानी श्री पिंजरा पोल गौशाला में गोपाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से गोपूजन और गायों को गुड़ व फल खिलाकर पूजन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है और इसे जीवित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व गौशाला के मंत्री आचार्य परमेश्वर जोशी ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए संस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गौशाला की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर शहर के श्रद्धालु जन, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया के प्राचार्य डॉ. शरद चंद्र मिश्रा, पंडित आद्या प्रसाद, डॉ. अनिल त्रिपाठी, इंद्र कुमार दीक्षित, पंडित कमलनयन चतुर्वेदी, देवेंद्र मणि, शिव कुमार गोयल, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, मधुसूदन मणि त्रिपाठी, पंडित उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, आनंद, झुनझुनवाला, भरत केजरीवाल, अमर अग्रवाल, विजय प्रसाद, श्याम सुंदर भगत, संजय, नरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश, नवनीत अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष संजय केडिया के द्वारा पंचदेव पूजन, गौ पूजन और हवन का आयोजन कराया गया। पूरे दिन चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रार्थना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

3 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

3 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

6 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

6 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

6 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

6 hours ago