चितबड़ागांव /बलिया,(राष्ट्र की परम्परा)

स्व. जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी बलिया-बक्सर तिराहे के पास भव्य चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्जनों घोड़ों ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र घोड़ों की रफ्तार और जोश से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता में किन्नर रुबी (जनपद कुशीनगर) के घोड़ों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता का पहला चक्र छोटे घोड़ों (छक्कड़ी) की दौड़ से शुरू हुआ, जिसमें रुबी किन्नर का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान बिट्टू यादव (भोजपुर, बिहार) के घोड़े ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान विशाल यादव (चंदौली) के घोड़े को मिला। इसके बाद दो दांत वाले घोड़ों की रेस हुई, जिसमें अजय सिंह (बक्सर) का घोड़ा प्रथम, रुबी किन्नर का द्वितीय तथा शिवम राय (नरही, बलिया) का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। अंत में सबसे रोमांचक पट्ठा घोड़ों की दौड़ हुई। इसमें रुबी किन्नर (कुशीनगर) का घोड़ा एक बार फिर अपनी गति और शक्ति से सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहा। अजय सिंह (बक्सर) का घोड़ा द्वितीय, रणजीत सिंह (बलिया) का तृतीय तथा अजय सिंह (बक्सर) का एक अन्य घोड़ा चतुर्थ स्थान पर रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर की पत्नी शुभा शेखर रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप फ्रीज, वाशिंग मशीन और वाटर कूलर भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सदस्य विवेक सिंह और आशीष सिंह, जो स्व. जगदीश सिंह पहलवान के पौत्र हैं, ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह और रोमांच देखने को मिला।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago