हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें बरहज ब्लॉक के नोडल शिक्षक संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अभिभावक व निपुण बच्चों ने प्रतिभाग किया ।हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम को आयोजित कर समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है, जिसे समाज में जागरूकता आ सके। कार्यक्रम संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम बच्चों को निपुण बनाने का एक सुंदर साधन हो सकता है। खंड विकास अधिकारी बरहज भूपेंद्र नाथ राय ने कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम से बच्चों में एक नया उत्साह पैदा होगा अभिभावक प्रसन्न होंगे और अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजेंगे । इसी क्रम मे एस आर जी डॉक्टर आदित्य नारायण गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतरना होगा, ताकि हम सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों को सुरक्षित कर सकें और उनका सर्वांगीण विकास कर सके। बरहज ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय से आए हुए बच्चों आयुषी, अनुष्का यादव, अनोखी यादव, अपूर्वा, शिवम, अंशिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख बरहज सुभाष प्रसाद ने कहा कि जैसे हम अपने आंगन को सजाते हैं ठीक उसी तरह हम अपने विद्यालय के बच्चों को भी सजा कर रखें ।कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में आलोक कुमार गुप्त, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश अकेला, विजयमल चौहान, विजय खरवार, अमित कुमार, पवन कुमार, महातम लाल, अमृता मिश्रा, प्रभाकर सिंह, साजिद अली, सुधीर कुमार, अखिलेश शाह, राम भरत यादव, कृतमुख पाण्डेय, चंदन गुप्ता, कुसुम लता, ललिता देवी आदि अध्यापक मौजूद रहे।जबकिं कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक कुमार जायसवाल ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

18 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago