Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड भलुअनी के सोनाड़ी मोड़ ,अपने निजी आवास पर ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
आपको बताते चले कि रविवार को दिन के 11 बजे विकास खण्ड भलुअनी, ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव ने अपने निजी आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसके मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्रा, शाका रहे।
ब्लाक प्रमुख ने विधायक दीपक मिश्रा को माला पहनाकर, व अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया।इस अवसर पर सैकड़ो सम्मानित लोगो ने विधायक व ब्लाक प्रमुख को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद तथा एक दूसरे के गले मिलकर भारत की परंपरागत संस्कृति को परिलक्षित किया। लोगो ने खूब छक कर मिठाईयां खाई।इस दौरान विधायक दीपक मिश्रा ने देश व प्रदेश की जनता को होली के इस पावन पर्व पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव ने क्षेत्र की जनता से अपील किया कि सभी सम्मानित जनता होली के त्योहार को शांति व सौहार्द के साथ मनाए।
होली मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments