हनुमान जन्मोत्सव एवं दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत सीमावर्ती क़स्बा रूपईडीहा में स्तिथ हनुमंत सरोवर तट पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव एवं दिवाली महा पावन पर्व के शुभ अवसर पर भारत माता पूजन समिति पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पांच हजार एक सौ दीपक जलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पवन पुत्र हनुमान जन्मोत्सव एवं दीपावली के महापर्व के अवसर पर एक्यावन सौ दीप जलाकर बॉर्डर क्षेत्र नगर पंचायत रुपईडीहा कों प्रकाशमय से जगमगा उठा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गंगासिंह उदावत 42 वाहिनी एसएसबी कमांडेन्ट नानपारा ने इस मौके पर भारत, नेपाल एवं चीन के रिश्ते एवं सीमा पर टकराव पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि चेयरमेन रूपईडीहा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने सुख समृद्धि एवं चाहुमुखी विकास के लिए सभी कों एकजुट रहकर नगर पंचायत रूपईडीहा के विकास में सहयोग माँगा। इसी क्रम में सर्वेश संघ प्रचारक ने विकसित भारत-अखंड भारत पर आने विचार साझा किये।कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से शेर सिंह कसौधन, भारत माता पूजन समिति के संरक्षक संजय वर्मा कार्यक्रम संयोजक, सत्येंद्र सिंह, इंस्पेक्टर 42 सी वाहिनी अपनी पूरी टीम के साथ विजय सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श थाना रुपईडीहा पुलिस बल के साथ कन्हैया वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण पाठक,आशीष त्रिपाठी, दीपक आर्या ,केसरी प्रसाद सोनी, गज्जू भैया राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नवाबगंज अध्यक्ष अरविन्द वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद गिरी, मंत्री वैभव सिंह, रमेश सोनकर दयाशंकर शुक्ल रमेश मिश्रा पत्रकार पंडित पुरवा संतोष शुक्ला,गोपाल शुक्ला,रतन अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,तेजप्रसाद वर्मा, सुरेश वर्मा,राजेश वर्मा,किशोरी मिस्त्री, शंकर पासवान,शर्मिला पाठक आदि उपस्थिति रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

15 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

15 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

15 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

19 hours ago