शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकास योजनाओं में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता पर जिला पंचायत राज अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने, ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता यादव को निलंबित कर दिया है। उन पर ब्लॉक की अमरेड़ी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में रुचि न लेने, मनरेगा के कार्यों में धनराशि की मांग किए जाने एवं शौचालय एवं आवास योजना के लाभार्थियों से स्वयं व अपने पति के द्वारा धन राशि मांगने सहित पात्र लाभार्थियों को अपात्र करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से रुपयों की मांग करने की ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त होने पर अनियमितता की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर कार्रवाई हुई है। निलंबित होने पर उन्हें खंड विकास अधिकारी तिलहर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।वहीं उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए अलग से अधिकारी नामित किए जाएंगे।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…