जन योजना अभियान: जिला स्तरीय क्रियान्वयन व अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

ग्राम पंचायत 9 उद्देश्यों में से चुन सकते हैं कोई एक थीम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जन योजना अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने ‘हमारी योजना हमारा विकास’ ध्येय के अनुरूप ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिलापंचायत स्तर पर विकास की योजना बनाने का निर्देश दिया।

ग्राम पंचायत 9 उद्देश्यों में से चुन सकते हैं कोई एक थीम

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन ने नियोजन की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से कुल 9 विषयों का चयन किया है। इनमें से किसी भी एक विषय को अपना वार्षिक थीम बनाकर ग्राम पंचायत अपना विकास कर सकती है। जिन उद्देश्यों को शासन ने चिन्हित किया है उनमें स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, गरीबी मुक्त गांव, पर्याप्त जल युक्त गाँव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचे वाला गांव, महिला हितैषी गांव, सुशासन वाला गांव, समाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय संगत गांव शामिल हैं।

इन विषयों में से किसी भी एक को ग्राम पंचायत चुन सकते हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि उदाहरण के तौर पर यदि किसी ग्राम पंचायत ने इनमें से अपने गांव को स्वस्थ गांव बनाने का उद्देश्य निर्धारित किया तो उसे अपने वार्षिक बजट का न्यूनतम 20 प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए खर्च करना होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर अपनी प्राथमिकता के विषय का चुनाव ग्रामसभा एवं ग्राम पंचायत स्तर के सभी हितधारकों द्वारा सामूहिक रूप से बैठक आयोजित कर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। जनपद में यह प्रक्रिया 20 दिसंबर से प्रारंभ होगी। बैठक को आयोजित कराने के लिए फेसिलेटर के तौर पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक तैनात किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना को 31 जनवरी तक अंतिम रूप देना है। क्षेत्र पंचायत स्तर पर फरवरी माह में तथा जिला पंचायत स्तर पर 31 मार्च तक अपनी विकास योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर ग्रामसभा के साथ मिलकर ग्राम पंचायत के विकास के लिए ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

15 minutes ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

2 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

3 hours ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

3 hours ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago