ग्राम पंचायत बालपुर सचिवालय बदहाल

बालपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा) मेन हाईवे पर स्थित होने के बावजूद ग्रामपंचायत बालपुर हजारी का ग्राम सचिवालय चौपट होकर रह गया है। यह सचिवालय भारी घपले का शिकार है और इसमें ग्रामीण कंडा पाथ रहे है।
हलधरमऊ विकास क्षेत्र की ग्रामपंचायत बालपुर हजारी गोंडा लखनऊ हाईवे पर स्थित होने के बावजूद भारी उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। यहां का निर्माणाधीन ग्राम सचिवालय भारी घोटाले का शिकार होकर चौपट हो गया है। एक दशक से अधिक समय से यहां के ग्राम सचिवालय का निर्माण आधा अधूरा पड़ा है। भारी उदासीनता के चलते निर्माणाधीन भवन अत्यधिक जर्जर अवस्था में पहुँच गया लगता है।

आसपास के ग्रामीण इसमें कंडा पाथने के साथ उसका भंडारण कर रहे है।यह ग्राम सचिवालय विद्युत उपकेन्द्र बालपुर के बगल में स्थित है। इसमें काफी बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई है और इसमें कीड़े मकोड़े घूम रहे है। इसका निर्माण पूरा कराये जाने को लेकर ग्रामपंचायत से लेकर विकास खण्ड स्तर पर कोई सक्रिय प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से यह निर्माणाधीन ग्राम सचिवालय बदहाली का शिकार है।
विकास खण्ड अधिकारी राजेन्द्र यादव का कहना है कि यह जिलास्तर की चीज उनके स्तर से इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर वह समय समय पर जिले को लिखा पढ़ी करते रहते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ANTF और लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क पर प्रहार

मक्का की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा, लार पुलिस…

17 minutes ago

प्राथमिक विद्यालय रामपुरचित में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

25 minutes ago

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित, हंगामे में बिना भाषण आगे बढ़े पीएम मोदी; राज्यसभा में गरमाई सियासत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)संसद के निचले सदन लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के…

36 minutes ago

गंदी बस, नाराज यात्री और बाल श्रम: परिवहन निगम पर सवाल

मिठौरा में रोडवेज बस का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के अधिकारी, यात्रियों को सड़क पर…

50 minutes ago

सीडीओ ओजस्वी राज का निर्देश: स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा लैब अब नहीं रहेंगी शोपीस

व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन…

1 hour ago

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण

लंबित पत्रावलियों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago