भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने दी बधाई

नई दिल्ली (ए.)/संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कुछ नए राज्यपालों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

13 राज्यों में नव नियुक्त राज्यपाल और उप राज्यपाल
1- के टी परनाइक- अरुणाचल प्रदेश
2- लक्ष्मण आचार्य – सिक्कम
3- ​​​​​​​सी पी राधाकृष्णन – झारखंड

4- शिव प्रताप शुक्ल – हिमाचल प्रदेश
5- गुलाब चंद कटारिया – असम
6- एस अब्दुल नजीर – आंध्र प्रदेश
7- बी बी हरिचंदन – छत्तीसगढ़
8- अनुसुइया उइके – मणिपुर
9- एल गणेशन – नगालैंड
10- फागू चौहान – मेघालय
11- राजेंद्र व आर्लेकर – बिहार
12- रमेश बैस – महाराष्ट्र
13- बी डी मिश्रा – एल जी – लद्दाख

     एक अन्य समाचार के अनुसार हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने बधाई प्रेषित की है।

एक नजर:
नव नियुक्त राज्यपाल श्री शुक्ला 1989 में गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा विधायक बने। 1991 में वे स्वतंत्र प्रभार मंत्री शिक्षा के साथ ही समाज कल्याण, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण, खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था।
पूर्व केंद्रीय पूर्व राज्यसभा सांसद श्री शुक्ल गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। शहर विधानसभा से चार बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके हैं।
शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत सारे उतार-चढ़ाव भी देखें हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

21 minutes ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

29 minutes ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

35 minutes ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

39 minutes ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

1 hour ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

1 hour ago